फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर की भ्रांतियों को किया दूर

विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर में ​विद्युत सेवा ​​शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते यूपीसीएल के 
विज्ञापन
- चंद्रेश्वर नगर में लगाया गया विद्युत सेवा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की ओर से चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर के लिए आ रही भ्रांतियों को दूर किया। शिविर में 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि चंद्रेश्वर नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे से शिविर लगाया गया। शिविर में चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में लगाए गए 14 उपभोक्ताओं ने उनका स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत की। मौके पर पहुंचे निगम के मीटर अभियंता की ओर से जब उनके पूर्व के बिजली के बिलों की जांच की गई तो बिल सामान्य मिला। ईई ने उपभोक्ताओं को बताया स्मार्ट मीटर अन्य मीटरों की तरह ही है। छह लोगों ने बिल का मैसेज न आने की शिकायत की। एक उपभोक्ता का नया नंबर कनेक्शन में अपडेट किया गया। मौके पर सात उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा कराए। उन्होंने बताया कि यह शिविर बुधवार को आवास विकास क्षेत्र में लगाया जाएगा। शिविर में मेयर शंभू पासवान, उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी, जेई अमित राणा, स्वर्ण सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें