फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गौरा देवी चौक से मनसा देवी फाटक तक हटाया अतिक्रमण

Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास मार्ग गौरादेवी चौक से मनसा देवी फाटक तक नगर निगम प्रशासन और पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारी सामान लेकर इधर-उधर भागते रहे।
विज्ञापन


बाईपास मार्ग पर गौरा देवी चौक से मनसा देवी फाटक तक सड़क से सटकर दुकान लगने से दुर्घटना की आशंका जाहिर की जा रही थी। योगनगरी रेलवे स्टेशन के सामने स्थिति और बेकार हो गई थी। यहां पर दोनों तरफ से अतिक्रमण होने से जाम लग रहा था। पुलिस अधिकारियों की ओर से जब बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया गया तो दुकानें एकदम सड़क से सटकर मिली। यही स्थिति मनसादेवी फाटक और एआरटीओ कार्यालय के बाहर की थी।
शुक्रवार को 12:00 बजे के अतिक्रमण से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ सामान को जब्त किया गया। कुछ सामान को मौके पर छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान खाना बनाने वालों ने कुछ देर के लिए काम रोक दिया। कई लोग ठेलियों को लेकर इंदिरानगर की ओर से चले गए।
विज्ञापन


वहीं, मनसादेवी फाटक पर भी जूस निकालने वाले जुगाड़ वाहन इधर-उधर जाते दिखे। फूड वैन संचालकों ने वैन बंद कर दी थी। मनसादेवी फाटक से टीम वापस लौट गई। टीम के वापस लौटने के बाद कई दुकानदारों ने दोबारा से पन्नी बांध दी। नगर निगम प्रशासन का कहना है बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन




-

कोट

बाईपास मार्ग पर गौरादेवी चौक से मनसा देवी फाटक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ सामान जब्त किया गया। बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें