फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीन महीने से खाली हाथ पर्यावरण मित्र, आज से करेंगे कार्य बहिष्कार

Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने समेत विभिन्न मांगों के समाधान के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में तैनात पर्यावरण मित्रों ने निकाय प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 28 मई से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। पर्यावरण मित्रों ने निकाय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

पर्यावरण मित्रों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान उन पर काम का दबाव ज्यादा है, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है।
विज्ञापन




बुधवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय के बाहर निकाय में तैनात पर्यावरण मित्र एकत्रित हुए। गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने निकाय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।

पर्यावरण मित्रों ने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। फरवरी 2026 से उनके खाते में पीएफ की राशि नहीं आ रही है। पर्यावरण मित्रों को ईएसआई की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। जीओ के अनुसार पर्यावरण मित्रों की वेतन बढ़ोतरी नहीं हो रही है।



सफाई कर्मचारियों को ओवर टाइम भत्ता नहीं मिलता है। वीआईपी ड्यूटी में उन्हें भोजन समेत अन्य सुविधा नहीं मिलती है। निकाय की ओर से धुलाई और सफाई भत्ता भी नहीं दिया जाता है।

करीब तीन महीने का वेतन भुगतान नहीं होने से परिवार की आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने अब उन लोगों को उधार देना बंद कर दिया है। कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 28 मई से पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, समीर कुमार, रजत कुमार, सुशील कुमार, सुनील कुमार, विनोद भारती, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




-

कोट



संबंधित ठेकेदार को निकाय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पर्यावरण मित्रों का वेतन भुगतान, पीएफ समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज भी की जाएगी। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें