फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वेतन के लिए कर्मचारियों का धरना जारी

Sat, 04 Jul 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने के वेतन जारी करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन जारी नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। वेतन जारी न होने की दशा में बसों का संचालन ठप किया जा सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने दूसरे दिन हड़ताल जारी रखी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के ऋषिकेश शाखा मंत्री आकाश गुप्ता ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान रोडवेज को अतिरिक्त लाभ हुआ है लेकिन बजट होने के बावजूद कर्मचारियों को दो महीने का वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नियमित वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। डिपो के 110 कर्मचारी वेतन के लिए अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन आश्वासन ही मिल रहा है। शुक्रवार सुबह वेतन को लेकर उनकी डिपो के सहायक महाप्रबंधक के साथ वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिपो प्रशासन की ओर से स्थायी परिचालकों से काम नहीं लिया जा रहा है। दो स्थायी परिचालक रूट पर जाने के बजाय ऑफिस में तैनात हैं। वह केवल हस्ताक्षर करने तक ही सीमित हैं। कहा कि एक बस चालक से बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विभागीय जांच पूरी हो चुकी है। संबंधित चालक से प्रतिमाह रिकवरी हो रही है लेकिन संबंधित चालक को रूट पर नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने चालक परिचालकों की ड्यूटी लगाने में भी भेदभाव करने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में दुर्गेश दुबे, दिनेश कुमार, राकेश चमोली, अतुल कुमार, रणपाल, प्रदीप, प्रदीप कैंतुरा राजकुमार, रवि, सहदेव, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें