फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कन्या पूजन में बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- परमार्थ निकेतन में महानवमी पर कन्या पूजन व भोज
विज्ञापन

ऋषिकेश। महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन व भोज का आयोजन किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कन्याओं को भोजन कराकर नारी शक्ति के सम्मान, बेटियों की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की सुंदर आध्यात्मिक परंपरा है। इसकी सार्थकता तभी है, जब बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि कन्याओं को भोजन कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, उनकी प्रतिभा को अवसर देना और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए सक्षम बनाना भी समाज की जिम्मेदारी है। नारी शक्ति की वास्तविक आराधना तभी है, जब हर बेटी निर्भय होकर आगे बढ़ सके और अपनी प्रतिभा से पहचान बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें