जौलीग्रांट। पिछले करीब एक हफ्ते से अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही अभिनेत्री राशि खन्ना एयरपोर्ट से वापस मुंबई रवाना हो गई। राशि खन्ना दोपहर करीब ढाई बजे एयर इंडिया की मुंबई वाली उड़ान से वापस रवाना हुई। वहीं इससे एक दिन पहले रविवार को अक्षय कुमार भी एयरपोर्ट से चार्टड विमान से वापस रवाना हुए थे। अक्षय कुमार और राशि खन्ना को हाल ही में मसूरी, ऋषिकेश के पास सिरासू पुल पर एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते देखा गया था। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज्मी की एक आगामी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, और ऋषिकेश आदि जगहों पर की है।