फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों ने रौंदी ने शेरगढ़ माजरी में गन्ने की फसल

Tue, 21 Jul 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ गांव में हाथियों ने खेतों में तैयार हो रही गन्ने की फसल पर धावा बोल दिया। समूह में आए हाथियों ने अनुमानित आठ बीघा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों की आमद होने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन


बड़कोट वन रेंज के वन सीमा से सटे माजरी ग्रांट वार्ड आठ शेरगढ़ क्षेत्र में बीती रात हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों ने किसान सुरेन्द्र सिंह की आठ बीघा फसल को रौंद दिया। हाथियों की आवाजाही शुरू होने से किसानों में रोष बढ़ने लगा है। भाकियू टिकैत ग्रुप के युवा जिलाध्यक्ष अजित सिंह प्रिंस ने कहा कि शेरगढ़ में बड़ी मात्रा में किसानों की गन्ने की फसल खेतों में तैयार हो रही है। ऐसे में यदि हाथियों और अन्य वन्य जीव क्षति पहुंचाते हैं तो फसल को बढ़ने में दिक्कतें आएगी। इससे किसानों को नुकसान पहुंचेगा।
माजरी ग्रांट की उपप्रधान गुरजीत कौर ने कहा कि वन विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भी दिया गया है। वार्ड सदस्य जसविंदर कौर ने बताया कि विभागीय टीम ने क्षति का आकलन किया है। बड़कोट वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल ने बताया कि हाथियों की आमद होने पर संबंधित क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की गई है। हाथी आने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें