बड़कोट वन रेंज के अंतर्गत माजरी ग्रांट लालतप्पड़ क्षेत्र में हाथियों ने आतंक मचाया है। हाथी खेतों में खड़ी गन्ना और गेंहू की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व प्रधान राजकुमार राज ने बताया कि विभागीय स्तर पर वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ आदि की प्रभावी व्यवस्थाएं नहीं हैं। जिससे हाथी आबादी की ओर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि हाथियों से किसान परेशान हैं। बडकोट रेंजर डीएस रावत ने बताया कि हाथियों के आबादी में आने पर सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल में भगाते हैं।
Iश्रीराम मंदिर निर्माण की खुशी में बांटा दूध-जलेबी का प्रसादI
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में दूध और जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस दौरान धर्मो देवी, ईश्चरचंद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनुज गुप्ता, इंद्रेश अरोडा, संपूर्णानंद थपलियाल, विनय जिंदल, श्वेता अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, बॉबी शर्मा, अश्वनी गुप्ता, महेश गुप्ता, अजय गुप्ता, पंडित रमेश डंडरियाल, कीर्ति अग्रवाल, सियाराम गिरी, बेलीराम गोयल आदि रहे।