श्यामपुर। बृहस्पतिवार रात्रि चोपड़ा फार्म वार्ड नंबर 2 में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई ग्रामीणों की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ में शुक्रवार की सुबह छह बजे एक दांत वाला जंगली टस्कर गांव की गलियों में घूमता रहा। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एमएस रावत का कहना कि खदरी में वन्यजीवों की आमद की समस्या हमारे संज्ञान में है जिसके निदान हेतु प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के आदेशानुसार दो किमी लम्बी सौर ऊर्जा बाड़ की संस्तुति मिली है। दो दिन पहले ही स्थलीय निरीक्षण पूरा किया जा चुका है। दीपावली के बाद ऊर्जा बाड़ निर्माण का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा हेतु फौरी तौर वनकर्मीयों की रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर फॉरेस्टर स्वयंवर दत्त कंडवाल, बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा आदि ने मौके पर पहुंच करस निरीक्षण किया।