फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: माजरी ग्रांट में हाथियों ने तोड़ी चहारदीवारी, गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। माजरी ग्रांट में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग डरे-सहमे हुए हैं। शनिवार देर रात एक बार फिर हाथियों का दल वार्ड 11 के आबादी क्षेत्र में आ धमका। हाथियों ने एक चहारदीवारी क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में खड़े गन्ने की फसल को रौंद दिया है। स्थानीय निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि आबादी क्षेत्र में लगातार हाथियों के आने से ग्रामीणों को जान-माल का भय सता रहा है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों ने उनके गन्ने की फसल को बरबाद कर दिया है। साथ ही एक चहारदीवारी को भी तोड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि वन विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को नुकसान हो रहा है, उसे उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें