- निगम क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से पांच अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। 150 सफाई कर्मचारी और नगर निगम के अधिकारियों ने कुल 20 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित किया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि अभियान चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी, कोयलघाटी से एम्स, भेड़पालन कार्यालय पशुलोक से सीमा डेंटल कॉलेज , खड्डा महादेव मंदिर से अगापे स्कूल और दुर्गा मंदिर गीतानगर से आईडीपीएल सेंकेड गेट तक चलाया गया। एक क्षेत्र की टीम में 30 सफाई कर्मचारी शामिल रहे। एमएनए ने बताया कि अब हर सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, एसएनए अमन कुमार, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, यशवीर सिंह, टीएस अनिल पंत, ईई दिनेश उनियाल आदि मौजूद रहे।