फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नकरौंदा में हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी

Tue, 16 Dec 2025 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
नकरौंदा में हाथी की ओर से क्षतिग्रस्त की गई चहारदीवारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नकरौंदा जीरो प्वाइंट में देर रात हाथियों ने चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। आबादी क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है। विभाग ने संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


लच्छीवाला वन रेंज अंतर्गत आने वाले नकरौंदा जीरो प्वाइंट में देर रात हाथी आ धमके। जोर-जोर से चिंघाड़ने के अलावा आबादी क्षेत्र में इत्मीनान से चहलकदमी की। नकरौंदा के पूर्व ग्राम प्रधान बुद्धदेव सेमवाल ने बताया कि वन सीमाओं पर वन्य जीवों की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम के अभाव के कारण हाथी आबादी में आ रहा है।
उन्होंने बताया कि खेतों में फसलों को नुकसान के अलावा चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त किया है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए विभागीय गश्ती दल 24 घंटे अलर्ट पर रखा जा रहा है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें