फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट रोड: हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा

Wed, 11 Nov 2026 11:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट के हमले के बाद किनारे गिर गया। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरा और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
बुलेट सवार युवक पर हाथी ने किया हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में युवक की जान बच गई।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरता है और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर जंगल में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन


UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ पल के अंतर से युवक की जान पर बन आई थी। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच इस घटना ने वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें