फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अनियंत्रित डंपर 20 मीटर नीचे गिरा, महिला व चालक की मौत

Sat, 30 May 2026 02:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन बाईपास मार्ग स्थित ब्रह्मानंद मोड़ पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में महिला और डंपर चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए करीब बीस मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में डिवाइडर का हिस्सा पास की झोपड़ी पर गिर गया, जिससे अंदर सो रही महिला मलबे में दब गई।शुक्रवार सुबह करीब चार बजे निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का सामान लेकर एक डंपर भद्रकाली की ओर से श्रीनगर जा रहा था। जैसे ही डंपर ब्रह्मानंद मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे बने दो कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए नीचे खेत में गिर गया।हादसे के दौरान डिवाइडर का बड़ा हिस्सा पास में बनी झोपड़ी पर जा गिरा। झोपड़ी में सो रही कौशल्या देवी (42) निवासी ग्राम बावड़ी, शिवपुरी, मुनि की रेती मलबे में दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मुनि की रेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए एसडीआरएफ ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।वहीं डंपर चालक फारुख (25) निवासी बहादरपुर, लक्सर, हरिद्वार डंपर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी भी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें