फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नवगठित वार्डों में कीटनाशक छिड़काव नहीं करा रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवार्डों की नालियां चोक, ठहरे पानी में पनप रहे मच्छर
विज्ञापन

I

I
I

नगर निगम प्रशासन अपने नवगठित वार्डों बापूग्राम, मीरानगर, गीतानगर, बीसबीघा और शिवाजीनगर में कीटनाशक का छिड़काव, फॉगिंग और चोक नालियों की सफाई नहीं करा रहा है। इससे इन क्षेत्रों में वेक्टर जनित बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

ऋषिकेश का नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद बापूग्राम, मीरानगर, गीतानगर, बीसबीघा और शिवाजीनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों को निगम से जोड़ दिया था। करीब पांच वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन यहां के लोगों को अभी तक निगम की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बरसात के कारण इन दिनों डेंगू-मलेरियां संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्डों में नियमित साफ सफाई भी नहीं कराई जा रही है। बापूग्राम निवासी मनीषा, अशोक, दिनेश ने बताया कि नालियां गंदगी से भरी हैं, जिनपर दिनभर मच्छर मंडरा रहे हैं। निगम की ओर से क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। निगम के सफाई कर्मचारी आंतरिक सड़कों की सफाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

I
I

Iनगर निगम की ओर से डेंगू संक्रमण से बचने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है वहां सफाई निरीक्षक को निर्देशित कर कार्य कराया जाएगा। -शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें