फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिव्यांगता मुक्ति शिविर में बांटे गए कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरमार्थ निकेतन और महावीर सेवा सदन कोलकाता की ओर से शिविर आयोजितI
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर परमार्थ निकेतन में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। ये अंग परमार्थ निकेतन और महावीर सेवा सदन कोलकाता की ओर से दिव्यांगता मुक्त उत्तराखंड शिविर में बांटे गए।



दिव्यांगता मुक्त उत्तराखंड अभियान 2022 से शुरू किया गया था। सोमवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महावीर सेवा सदन के प्रमुख विनोद बागरोड़िया ने शिविर का उद्घाटन किया। ऋषिकेश के बाद नजीबाबाद, बड़कोट, उत्तरकाशी, लेह-लद्दाख, कारगिल, जम्मू कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में रहने वाले दिव्यांगों तक कृत्रिम अंगों की सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। स्वामी चिदानंद ने बताया कि यह पूर्ण रूप से निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन प्रमुख बागरोड़िया ने बताया कि सदन बीते 47 वर्षों से विभिन्न राज्यों में निशुल्क दिव्यांगता मुक्त शिविरों का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर आशा बागरोड़िया, अरुण सारस्वत, गंगा नंदिनी त्रिपाठी, आचार्य संदीप, आचार्य दीपक, मुकेश, राजेश, रामचंद्र शाह, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें