I
I
I
Iजल्द दूर होगी आयुष्मान पोर्टल की तकनीकी समस्या
I
Iएम्स सहित विभिन्न राज्यों के अस्पतालों में आ रही दिक्कतेंI
आयुष्मान योजना के नए पोर्टल में आ रही तकनीकी खराबी के कारण आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों को पंजीकरण व बिलिंग के लिए जूझना पड़ रहा है। वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि समस्या से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्या को दूर कर ली जाएगी।
पिछले माह 21 फरवरी को आयुष्मान पोर्टल का नया वर्जन लाॅन्च हुआ था। तब से आयुष्मान मरीजों का तत्काल पंजीकरण नहीं होने की समस्या एम्स ऋषिकेश सहित हरिद्वार और देहरादून के अस्पतालों में भी बनी हुई है। यह समस्या एम्स सहित प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों और सीएससी सेंटरों में बनी हुई है। इस परेशानी के चलते कुछ मरीजों के कार्ड आयुष्मान के संबंधित पोर्टल से लिंक हो रहे हैं, जबकि कुछ मरीजों के कार्ड लिंक नहीं हो पा रहे हैं। पोर्टल में आई तकनीकी खराबी का यह मामला राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण स्तर का है।
Iइन राज्यों में भी बनी है समस्याI
आयुष्मान पोर्टल नहीं चलने की समस्या अकेले उत्तराखंड में ही नहीं है। यह समस्या उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बनी हुई है। राज्य में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अपर निदेशक अतुल जोशी ने बताया कि 20 फरवरी की मध्य रात्रि के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उत्तराखंड सहित कुछ अन्य राज्यों में आयुष्मान का नया पोर्टल (टीएमएस 2.0) लाॅन्च किया गया था। लेकिन नए पोर्टल में कुछ तकनीकी विसंगतियां होने के कारण यह पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से प्राधिकरण को बताया गया है कि नए पोर्टल से आयुष्मान मरीजों का पंजीकरण, क्लेम सबमिट प्रक्रिया, ओटीपी का समय पर नहीं आना, पेज सर्च प्रक्रिया और संबंधित बीमारी का पैकेज लिंक करने संबंधी दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
I
I
Iराज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से संबंधित उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा। - संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेशI