फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से लाइनों में फाल्ट, 240 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लाॅक में दो दिन से बिजली नहीं, लोग परेशान
विज्ञापन

I

I
I

Iबिजली नहीं होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावितI

लगातार हो रही बारिश से यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लॉक के करीब 240 गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली की लाइनों में फाल्ट आने से इन गांवों में बिजली गुल है। विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से लोगों के रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहे हैं।

शनिवार को बारिश के कारण शाम पांच बजे यमकेश्वर ब्लॉक के करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। रविवार को भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे कई लोगों को मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। नीलकंठ मंदिर, पोखरखाल, दिउली, कांडाखाल आदि सहित क्षेत्र के गांवों में बिजली नहीं आई। द्वारीखाल ब्लॉक के 40 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। इन क्षेत्रों में जयहरीखाल से विद्युत आपूर्ति होती है। बिजली गुल होने से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। गैंडखाल निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की लाइनों का रखरखाव करने के लिए जिस एजेंसी को ठेका दिया है उसके पास पर्याप्त संसाधन और कर्मचारी नहीं हैं। दो दिन से फाल्ट नहीं ढूंढ पाए हैं। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iबारिश के कारण सतपुली के पास बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया है। फाल्ट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही फाल्ट ढूंढा जाएगा। - रवि अरोड़ा, उप खंड अधिकारी कोटद्वारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें