डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकों के लिए जूझता खिलाड़ी।
- फोटो : RISHIKESH
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डीएसबी ने जीत दर्ज की।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में डीएसबी और एनजीए के मध्य खेला गया। इसमें डीएसबी ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच अंडर-17 बालक वर्ग में एसबीएम ओर यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें यूनिवर्सल एकेडमी ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच अंडर-14 बालक वर्ग में जसवंत मॉडर्न स्कूल देहरादून और एनडीएस ऋषिकेश के बीच खेला गया। इसमें जसवंत मॉडर्न स्कूल 2-0 से विजेता रहा।
बालिका वर्ग के अंडर-19 में डीएसबी ऋषिकेश ने दून इंटरनेशनल स्कूूल ऋषिकेश को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में एशियन स्कूल देहरादून ने ओलंपस स्कूल को 2-0 से हराया। इसी वर्ग के एक अन्य मैच में एशियन स्कूल ने एनडीएस को 2-0 से पराजित किया। शेष वर्ग के मैच शनिवार को संपन्न कराए जाएंगे।