फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सपेरा बस्ती में किया जा रहा नशे का व्यापार

Thu, 01 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। नगर पालिका डोईवाला के वार्ड संख्या 10 के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सपेरा बस्ती भानियावाला में काफी लोग नशे का व्यापार कर रहे हैं जिनसे क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस मामले में क्षेत्रवासियों और महिलाओं ने सभासद से मिलकर अपनी समस्या रखी। सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सपेरा बस्ती भानियावाला में बड़ी संख्या में नशे का व्यापार किया जा रहा है जिसमें स्मैक, चरस और दूसरा घातक नशा शामिल है। क्षेत्रवासियों और महिलाओं से बातचीत के बाद तय हुआ कि इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस चौकी जौलीग्रांट, कोतवाली डोईवाला और एसडीएम डोईवाला को एक ज्ञापन सौंपकर अभियान चलाया जाएगा। कहा कि बस्ती में कई लोगों ने घोड़े भी पाल रखे हैं जिन्हें घनी आबादी या कॉलोनी में छोड़ दिया जाता है। जिससे लोग परेशान हैं। क्षेत्र में काफी चोरियां भी बढ़ गई हैं जिन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें