विद्यालयी प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर ने मारी बाजी
नरेंद्र नगर। विद्यालयी खेलकूद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में नरेंद्र नगर विकासखंड की खो-खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एवं अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास से जनपद को खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।