फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बूंदें: बारिश से मौसम सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। क्षेत्र में सोमवार दोपहर कुछ देर तक अच्छी बरसात हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि धान की रोपाई लगाने वाले किसानों को अब भी लंबी बारिश का इंतजार है।
क्षेत्र में करीब पौने दो बजे के आसपास कुछ देर तक तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर तक मौसम सुहावना हो गया। उसके बाद फिर से उसम भरी गर्मी शुरू हो गई। क्षेत्र में इससे पहले 12 जून को बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद सोमवार के दिन कुछ देर तक झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से धान की रोपाई लगाने में करीब दस दिन का विलंब हो चुका है। यदि अब भी अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान और दूसरी खरीफ की फसलें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 16 दिन बाद हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया। वहीं 26.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इससे पहले 12 जून को एयरपोर्ट पर कुल 46.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें