दून में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों पुरस्कार ग्रहण करती डाॅ. से
सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की प्रोफेसर डॉ. ज्योत्सना सेठ को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पांचवा डॉक्टर्स ऑफ ईयर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है।
दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदान किया। डॉ. सेठ को यह पुरस्कार दंत चिकित्सा शिक्षा, शोध, जनस्वास्थ्य, उत्कृष्ट रोगी सेवा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। इस अवसर पर सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता ने उन्हें बधाई दी। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अमित गुप्ता ने भी डॉ. सेठ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सम्मान को संस्थान और उत्तराखंड के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने डॉ. सेठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंदसौर,नीमच, रतलाम में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवा को लेकर किया अलर्ट जारी