फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अकेले पटाखे जलाने की न दें अनुमति : डॉ. नेगी

Fri, 06 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। दीपावली पर खुशियों के बीच बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें। पटाखों से होने वाली आंखों की चोट और गंभीर दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति आगाह करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजे नेगी ने अभिभावकों से बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने देने और हर समय निगरानी रखने की अपील की है। डॉ. नेगी ने कहा कि पटाखों से निकलने वाली चिंगारी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। रॉकेट, अनार और फुलझड़ी जैसे पटाखों के इस्तेमाल में विशेष सावधानी जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि आतिशबाजी हमेशा खुले स्थान पर करें, सूती कपड़े पहनें और पानी व रेत की बाल्टी पास रखें। बच्चों को पटाखों से सुरक्षित दूरी पर रखें तथा तेज आवाज वाले पटाखों से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें