फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डीडी पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीया मेकिंग प्रतियोगिता

Fri, 06 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। डीडी पब्लिक स्कूल में त्योहारों के उत्साह के बीच शुक्रवार को रंगोली और दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने आकर्षक रंगोलियां बनाए और सुंदर ढंग से सजाए गए दीयों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया। बच्चों की कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना था। उप-प्राचार्य हीना नौटियाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये कला, संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाती हैं। कार्यक्रम में सीमा रावत, मनीष, आशा और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें