फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला : दो सीटों पर होगा चुनाव, नौ निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 19 Feb 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर बाजार डोईवाला के प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनावों में नामांकन वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। नौ सीटों पर प्रबंध समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। महज तेलीवाला और बुल्लावाला सीट पर चुनाव कराया जाएगा।



सहकारी समितियों में चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आंवटन का दिवस रहा था। दोपहर एक बजे तक नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बाद अंतिम वैध नामांकनपत्रों की सूची चस्पा कर दी गई। चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना ने बताया कि कुड़कावाला में खुशीराम, खैरी में सिमरन कौर, झबरावाला में साहिबा सदफ, डोईवाला में रेनु देवी, नांगल बुंलदावाला में भगवान सिंह, प्रेमनगर बाजार प्रथम में शर्मिला पाल, प्रेमनगर द्वितीय में मलकीत सिंह, लच्छीवाला में मनमोहन नौटियाल, सिमलास ग्रांट में नरेंद्र कुमार के अलावा तेलीवाला में गुलिस्ता प्रवीण और तरन्नुम बानो और बुल्लावाला में अब्दुल अजीज और अशोक कुमार के नामांकनपत्र वैध रहे है। बताया कि 11 में 9 सीटों पर एकमात्र उम्मीदवार होने से उनका निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं बुल्लावाला और तेलीवाला में आमने-सामने के मुकाबले होंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें