फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 251 दीपों से जगमगाया डोईवाला चौक

Sat, 07 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। भारत भारती डोईवाला की ओर से शुक्रवार को डोईवाला चौक पर दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता और भगवान श्रीराम के सम्मुख 251 दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया गया। दीपों की रोशनी से डोईवाला चौक जगमगा उठा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस अवसर पर ईश्वर चंद्र अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, डॉ. महेश चंद गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, विनय जिंदल, अनीता अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, चंद्रकला किरण कुकरेजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें