फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी रोशनी के साथ मन में भी जलाएं ज्ञान और सद्गुणों के दीप : बीके बहन

Sat, 07 Nov 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, डोईवाला में दीपावली के पावन पर्व पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को आंतरिक ज्ञान, आत्मिक शांति, प्रेम, पवित्रता और सद्भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके बीना बहन ने कहा कि दीपावली केवल घरों में दीपक जलाने, रोशनी करने और बाहरी सजावट का पर्व नहीं, बल्कि यह अपने भीतर ज्ञान, प्रेम, शांति और पवित्रता का प्रकाश जगाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने भीतर की कमियों और बुराइयों को दूर कर अंत र्ज्योति का दीप जलाना चाहिए। इस मौके पर बीके विमल, राजू, तेजपाल, कामराज, विनोद, बीके निर्मला, रेनू, सुनीता, बिना, काजल, आशा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें