देहरादून एयरपोर्ट, एसडीआरफ मुख्यालय जौलीग्रांट सहित पूरे क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एयरपोर्ट पर निदेशक भूपेश सीएच नेगी और एसडीआरएफ मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी की ओर से ध्वजारोहण किया गया। एयरपोर्ट पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सुनेहा कोठारी और अन्य बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सीआईएसएफ की कमांडो विंग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए हथियारों का प्रदर्शन कर विभिन्न करतब दिखाए गए।
एयरपोर्ट के डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के बैग में विस्फोटक की पहचान, यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर डॉग स्क्वाड की ओर से प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराना, डॉग की ओर से समाचार पत्र लेकर आना आदि का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान उप महाप्रबंधक प्रचालन नितिन कादियान, सीआईएसएफ उप कमांडेंट एनपीएस मुंग कांसो, केसी श्रीवास्तव, डीजीएम अनिल मस्ताना, सीएनएस दीपक चमोली, सीएसओ विपिन, एयरपोर्ट मैनेजर मोहित, पीएन सती, अमित जिंदल आदि उपस्थित रहे।
एसडीआरएफ में जवानों द्वारा वाहिनी परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस महानिदेशक की ओर से सेवा और विशिष्ट कार्यों के आधार पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क गोल्ड और सिल्वर से सम्मानित किया गया।
इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद, उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, अपर उप निरीक्षक विरेंद्र प्रसाद काला, इंस्पेक्टर कर्ण सिंह, अपर उप निरीक्षक पंकज घिल्डियाल, मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ, आरक्षी विक्रम कन्याल, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी हर्ष लाल को सम्मानित किया गया। सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोटी अठूरवाला में प्रधानाचार्य महिताब सिंह गुसाईं, प्रबंधक जगत सिंह असवाल, पार्षद संदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सरोप सिंह नयाल, सह-प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी, सुमन सिंह रावत, मंगल सिंह हटवाल, सुरेश डोभाल आदि ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा घोष वादन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।