फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के दूरस्थ इलाको में समस्याओं का निदान करने पहुंचे जिलाधिकारी

विज्ञापन
डोईवाला विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में समस्याओं के निदान के लिए पहुंचे जिलाधिकारी आशीष श्रीव? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्रों धारकोट, लडवाकोट, प्लेड, हल्द्वाडी आदि तमाम क्षेत्रों में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव पहुंचे। पहली बार दूरस्थ गांवों में पहुंचे जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संपर्क मार्ग और विद्यालय की समस्याओं से रूबरू कराया। प्राथमिक विद्यालय प्लेड की जर्जर हालत के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव होना बताया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जाना गया है। मुख्य रूप से संपर्क मार्ग और विद्यालय भवन को लेकर दिक्कतें ग्रामीणों ने बताई। संपर्क मार्गो के निर्माण के लिए जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल की समस्याओं का निदान करते हुए सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अदरक की पैदावर को देखते हुए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। डीएम और अन्य लोगों ने पहाड़ी खीरे का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें