फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के कमरों में पंफलेट देख बिफरे डीएम

विज्ञापन
राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के कमरों में निजी कंपनियों के पोस्टर, दवाओं के पंफ्लेट, मोबाइल नंबर और अलग-अलग लैबों के नाम देखकर जिलाधिकारी सी रविशंकर का पारा बढ़ गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान डीएम से की गई पूछताछ का सीएमएस कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद डिप्टी सीएमओ को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर दोपहर बाद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी वार्ड में डिस्प्ले नहीं लगी हुई थी। इसके लिए सीएमएस को यहां डिस्प्ले लगाने को कहा। इसके बाद अस्पताल में लगी तीन लिफ्टों में से दो खराब मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। प्लास्टर के बाद की गंदगी देख उन्होंने सीएमएस पर गुस्सा जताया। यहां के बाद उन्होंने ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष का रुख किया।
इसके बाद उन्होंने अस्पतालों की दीवारों पर पीक के निशान और गंदगी पड़ी देख सीएमएस को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने प्रबंध समिति की बैठक ली। इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाईं, सांसद प्रतिनिधि राजपाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि नारायण दास कुंदनानी, सहायक कोषाधिकारी विमल देव सेमवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव दत्त, पार्षद राकेश मियां, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह, जगत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने दिए यह निर्देश
- प्रत्येक तीन माह में चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक की जाए।
- सहायक कोषाधिकारी अस्पताल की वित्तीय समस्या जैसे रुपये का सही कार्यों में इस्तेेमाल आदि का आंकलन करेंगे।
- अस्पताल में निजी कंपनियों की मॉर्केटिंग के लिए डिप्टी सीएमओ को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देनी होगी।
- सीएमएस सभी चिकित्सकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें।
- अस्पताल में आने वाले शिकायती पत्रों पर संज्ञान लेकर एक माह में उनका निस्तारण करें।
- अस्पताल के उपकरण जिनकी मरम्मत की जानी है, सीएमओ संज्ञान लेकर कार्य कराएं।
- सफाई व्यवस्था पर सीएमएस ऋषिकेश समय दर समय रिपोर्ट लें।
- आवश्यकता के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद की सीएमओ देहरादून भर्ती कराएं।
निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जे की डीएम करेंगे समीक्षा
ऋषिकेश। नगर निगम की बेशकीमती पांच संपत्तियों पर अवैध कब्जे की जिलाधिकारी सी रविशंकर समीक्षा करेंगे। राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम की पांच बेशकीमती संपत्तियां नाभा हाउस, पर्वतीय प्रेस क्लब, गंगा सभा, प्रेस क्लब, गोपाल कुटी पर अवैध कब्जा होने की सूचना मिली है। इन संपत्तियों पर पिछले 15 सालों से अवैध रूप से कब्जा होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगले माह नवंबर में इन संपत्तियों को लेकर वह जल्द समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि इस संबंध में एसडीएम प्रेमलाल को पूर्व में जांच करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम ने जांच संबंधी आख्या उपलब्ध कराने के लिए निगम के एमएनए को पत्र भेजा है। गंभीर बात यह है दो माह बीत जाने के बाद इस मामले में आख्या जिलाधिकारी देहरादून को नहीं भेजी गई है।
फोटो---
मातृ शिशु मृत्यु दर जांचने पहुंची लक्ष्य टीम
ऋषिकेश। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लक्ष्य टीम दो दिवसीय दौरे पर राजकीय चिकित्सालय पहुंची। टीम के सदस्य डॉ. अरुण बरुआ ने बताया कि लक्ष्य का उद्देश्य देशभर के अंदर राजकीय चिकित्सालयों में लेबर रूम, गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन, जच्चा और बच्चे की मृत्यु दर की जांच करना है। इसके अलावा अस्पताल में सही प्रकार से चिकित्सकों का कार्य, देखभाल आदि की जांच करना है। टीम की दूसरी सदस्य डॉ. नलिनी आनंद ने बताया कि लक्ष्य टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी टीम यहां निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें