फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 28 और 29 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

Thu, 20 Aug 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टिहरी खेल विभाग की ओर से 28 और 29 अगस्त को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अलग-अलग खेलों के लिए नई टिहरी, नरेंद्रनगर और मुनि की रेती में आयोजन स्थल तय किए गए हैं। ओपन बालक वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम,नई टिहरी व ओपन बालक वर्ग बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग हॉकी और ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल के मुकाबले श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में होंगे। इसके अलावा जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता श्री ओंकारानंद स्कूल, मुनि की रेती में आयोजित की जाएगी। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें