फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगी, 15 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय उपजिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमएस से मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की है। जल्द समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा कांग्रेस के ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा से मुलाकात की। ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के समक्ष विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आईसीयू में पर्याप्त स्टाफ, मजबूत इमरजेंसी सेवाएं, नियमित अल्ट्रासाउंड व एक्सरे, ओपीडी व बिलिंग काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारी, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच, महिला और स्त्री रोग सेवाओं में सुधार, परिसर में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था और तीमारदारों के लिए सर्वसुविधायुक्त प्रतीक्षालय कई अव्यवस्थाएं हैं।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पंद्रह दिन का स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर ठोस और प्रभावी सुधार नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। इस दौरान सौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, हिमांशु कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष निशांत बागरी, अभिषेक बंसल, आशीष चौहान, मनीष राजभर, जतिन चौधरी, विनीत सेमल्टी व सागर कोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें