फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहन पार्क करने पर विवाद, चालक से मारपीट

Tue, 21 Apr 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढालवाला मुनि की रेती क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर टैक्सी चालक के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर को ढालवाला निवासी ब्रिजेश रावत ने अपना वाहन कुछ देर के लिए सड़क किनारे पार्क किया था। इसी बात को लेकर पास के एक दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। ब्रिजेश ने बताया कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उक्रांद ने इस संबंध में थाना मुनि की रेती में पुलिस को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में पोस्ट भी अपलोड की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें