फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गंगा में नहीं गिरेगा गंदा पानी

Tue, 05 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी की हृदयस्थली त्रिवेणीघाट पर करोड़ों की लागत से बने सीवरेज पंपिंग स्टेशन से गंदा पानी अब गंगा में नहीं गिरेगा। कार्यदाई संस्था निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा ने क्षमता से अधिक नई राइजिंग मेन लाइन बिछाने के बाद लाइन को लक्कड़ घाट स्थित सीवर ट्रीटमेंट से जोड़ दिया है।
विज्ञापन


विभाग का दावा है कि अर्द्धकुंभ में तीर्थयात्री प्रदूषणमुक्त गंगा में डुबकी लगाएंगे। अमर उजाला में सोमवार के अंक में ..तो अर्द्धकुंभ में मैली गंगा में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु खबर प्रकाशित की गई। खबर का संज्ञान लेकर हरकत में आए निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा के अधिकारी गंगा को प्रदूषण से बचाने की कार्रवाई में जुट गए।

सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) से सीधे नदी में गिर रहे दूषित पानी को दोपहर तक बंद कर दिया। निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा के प्रोजेक्ट इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि अर्र्द्धकुंभ के तहत मेला प्रशासन ने सीवर पंपिंग स्टेशन से 72 सीढ़ी घाट तक 9.27 मीटर लाइन के लिए 175 लाख रुपये मंजूर किए थे।
विज्ञापन


30 दिसंबर तक अधिक क्षमता की लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया था। 72 सीढ़ी घाट पर नई लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ दिया गया है। अब गंदा पानी गंगा में नहीं गिरेगा।


विधायक ने हालात का लिया जायजा
गंगा में सीवर का पानी गिरने की समस्या पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणीघाट पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीवर की गंदगी गंगा में गिरने पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया। विभागीय अधिकारी ने उन्हें तकनीकी कारण बताया और समस्या का स्थायी समाधान का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें