फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से नोएडा के लिए होगी अब सीधी बस सेवा

Tue, 18 Oct 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी से नोएडा वाया आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू होगी। करीब 265 किमी लंबे सफर का निर्धारित किराया प्रति यात्री 268 रुपये है। यात्रियों को बृहस्पतिवार से नई बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


अभी तक तीर्थनगरी से दिल्ली रूट पर संचालित बस सेवा सीधे कश्मीरी गेट दिल्ली तक जाती है। ऐसे में नोएडा और आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को मोहननगर में उतरना पड़ता है। यहां से बस बदलने के कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। नोएडा और आनंद विहार जाने वाले यात्री पिछले काफी समय से इस रूट पर सीधी सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस बाबत उत्तराखंड परिवहन निगम रूट पोटेंशियल देखते हुए नोएडा सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि नए रूट पर नई बस संचालित की जाएगी। बृहस्पतिवार से सेवा आरंभ होगी। यहां से बस सेवा सुबह आठ बजे नोएडा के लिए रवाना होगी और रात आठ बजे आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे से ऋषिकेश के लिए चलेगी। सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि नोएडा वाया आनंद विहार पहली बस सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें