फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी कुंभ ने किया मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण

Wed, 25 Nov 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती/ऋषिकेश। जनवरी से शुरू होने वाले अर्द्धकुंभ मेला-2016 की तैयारियों को लेकर डीआईजी कुंभ ने तीर्थनगरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नीलकंठ, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि प्रशासन की ओर से कुंभ मेले की व्यवस्थाओं का प्रारूप लगभग तैयार हो चुका है। शीघ्र ही व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कुंभ के दौरान देश-दुनिया से स्नान और तीर्थभ्रमण को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 इसमें श्रद्धालुओं और आम जनता की दिक्कतों का भी पूरा खयाल रखा गया है। इस अवसर पर एसपी अर्द्धकुंभ मेला जगतराम जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश चक्रधर अंथवाल, ऋषिकेश कोतवाल अर्जुन सिंह रावत, थाना मुनिकीरेती प्रभारी अव्वल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स की रहेगी व्यवस्था
मुनिकीरेती। अर्द्धकुंभ मेले के दौरान समूचे मेला परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद रहेंगी। डीआईजी ने बताया कि मेले के लिए पीएसी, पैरामेडिकल फोर्स, पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक कांस्टेबल आदि की 70 कंपनियां मुस्तैद रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 17 पुलिस चौकियां, चार फायर स्टेशन और एक पुलिस लाइन शामिल हैं। इसके अलावा फायर के लिए गंगा घाटों पर दो पोर्टेबल पंप, 23 पोर्टेबल वाहन तैनात किए जाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में पीएससी की दो कंपनियां लगाई जाएंगी। इसके लिए नेशनल पार्क प्रशासन से वार्ता की जाएगी।

जवानों को दी जा रही ट्रेनिंग
मुनिकीरेती। अर्द्धकुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस के जवानों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। डीआईजी ने बताया कि मेलाकाल में श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हों इसके लिए जवानों को अलग-अलग बैचों में छह दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अगस्त में शुरू हो चुका है। बताया कि जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में जवानों को कुंभ मेले से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित पुलिस कर्मी किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।

पुलिस को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
मुनिकीरेती। अर्द्धकुंभ मेला तैयारियों के तहत डीआईजी कुंभ मेला जीएस मार्तोलिया ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को मेलाक्षेत्र में मार्गों पर पसरे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से पीडब्लूडी, नगर निकाय, सिंचाई विभाग आदि संबंधित विभागों से बातचीत कर सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को कहा।

मीडियाकर्मी भी दे सकते हैं सुझाव
मुनिकीरेती। कुंभमेला डीआईजी ने मेला व्यवस्थाओं के लिए मीडिया से भी पुलिस को प्रशिक्षित करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, व्यवस्थागत खामियों और उनके समाधान या विकल्प से भली भांति परिचित हैं। लिहाजा यात्राकाल में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए वह भी पुलिस के जवानों को सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें