ऋषिकेश। आईएसबीटी रोड के समीप कुम्हारवाड़ा में बैंड बाजे की ठेलियों में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि कुम्हारवाड़ा में एक खाली प्लाट में दुर्गा बैंड, बाजे वालों की ठेलियां खड़ी थीं। सोमवार शाम करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों के कारण आग लगी है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।