फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के संरक्षण में धाद का प्रयास उल्लेखनीय : मेयर

विज्ञापन
बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान में मासिक पत्रिका धाद का विमोचन करती मेयर अनिता ममगाईं व अन्य - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान में गढ़वाली साहित्य और संस्कृति मासिक पत्रिका धाद के अक्तूबर अंक का मेयर अनिता ममगाईं ने विमोचन किया। पत्रिका का यह अंक पहाड़ के लोक देवता और पूजा विषय पर आधारित है। लोकार्पण कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि हमें लोकभाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों से जुड़े रहने की जरूरत है। इस दिशा में धाद के प्रयास उल्लेखनीय हैं। आने वाले समय में लोक संस्कृति और साहित्य के विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करे रहे आचार्य पंकज ने कहा कि आंचलिक बोली भाषाओं के संवर्धन और संरक्षण के बिना हम राष्ट्रीयता की परिकल्पना को साकार नहीं कर सकते हैं। धाद के संपादक गणेश खुगशाल गणी ने इस बीच पत्रिका की यात्रा, प्रकाशन के उद्देश्यों, विषयों और भविष्य की परिकल्पनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. राजे सिंह नेगी ने लोकभाषा संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इसके साथ ही उड़ान स्कूल में गढ़वाली भाषा की शिक्षा और उड़ान लोकभाषा की एप के बारे भी जानकारी साझा की।
इस दौरान साहित्यकार बीना बेंजवाल, रमाकांत बेंजवाल, उमेश चमोला, धनेश कोठारी, विनोद जुगलान, अशोक क्रेजी, डॉ. सुनील थपलियाल, संतोष मुनि, रामकृष्ण पोखरियाल, नरेंद्र रयाल, सत्येंद्र चौहान आदि ने अपील की कि पहाड़ के लोग अपनी मातृभाषा गढ़वाली और कुमाऊंनी को जीवंत रखने के लिए उन्हें नई पीढ़ी के साथ भी साझा करें। इस अवसर पर कलम सिंह राणा, डीपी रतूड़ी, पार्षद राकेश सिंह मियां, जगत सिंह नेगी, अनसुया प्रसाद बिजल्वाण, उत्तम सिंह असवाल, बलराम शाह, अंकित नैथानी, वीरेंद्र नौटियाल, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें