फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी पहुंचे डीएफओ, गश्त बढाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
खदरी में गुलदार के सक्रिय होने के बाद मौके पर निरीक्षण करते डीएफओ राजीव धीमान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। गुलदार के सक्रिय होने की सूचना के बाद प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान टीम के साथ खदरी पहुंचे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने गुलदार के पंजों के निशान देखे। पिछले दिनों खदरी क्षेत्र में एक गुलदार और उसके शावक दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी। कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में हाथी भी सक्रिय रहा। हाथी ने भी कई लोगों के घरों की चहारदीवारी तोड़ दी। गुलदार के सक्रिय होने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत थी। वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार उसमें नहीं फंसा। डीएफओ राजीव धीमान ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत को आदेश दिया कि क्षेत्र में सोलर फेसिंग लगाए जाने और क्षेत्र में गश्त बढाई जाए। इस अवसर पर डॉ. राकेश नौटियाल, रेंजर एमएस रावत, विनोद चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें