फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश में 1800 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 01 Feb 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
इंद्रम​णि बडोनी चौक के समीप ​स्थित रोडवेज वर्कशॉप वाली भूमि का निरीक्षण करते निदेशक अ​भिषेक रूह
विज्ञापन

विज्ञापन
जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के वित्तीय सहयोग से ऋषिकेश शहर व आसपास के क्षेत्रों में एकीकृत विकास योजना के तहत 1800 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाने हैं। शनिवार को उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के कार्यक्रम निदेशक अभिषेक रूहेला ने नगर निगम क्षेत्र सहित मुनि की रेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

योजना के तहत शहर में चंद्रभागा नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा तटबंधों का आस्था पथ की तर्ज पर सौंदर्यीकरण, आईएसबीटी परिसर में बहुमंजिला भवन और 400 बसों की भूमिगत पार्किंग निर्माण के साथ ही नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में सीवर लाइन विस्तार व सड़कों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन




वहीं मुनि की रेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में कई विकास कार्य इस योजना के तहत प्रस्तावित हैं। शनिवार को उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के कार्यक्रम निदेशक अभिषेक रूहेला ने कार्यस्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की। निदेशक रूहेला ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द योजनाओं की डीपीआर और प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजने को कहा।

-



त्रिवेणी घाट बनाया जाएगा भव्य और दिव्य



महापरियोजना के तहत त्रिवेणी घाट को भव्य और दिव्य रूप दिया जाएगा। बरसात के दौरान गंगा का जल स्तर बढ़ने से त्रिवेणी घाट जलमग्न हो जाता है। इससे बचाव के लिए त्रिवेणी घाट को तीन से चार फीट ऊपर उठाया जाएगा। घाट को फसाड लाइट से भी जगमग किया जाएगा। इसके अलावा रंभा नदी व संजय झील का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


-



शहर की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के कार्यक्रम निदेशक अभिषेक रूहेला ने ऋषिकेश शहर के गौरादेवी चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, रोडवेज वर्कशॉप, त्रिवेणी घाट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें