फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवडोलियों का तीर्थनगरी में होगा ऐतिहासिक स्वागत: अनिता ममगाई

विज्ञापन
महाकुंभ में देवडोलियों के स्नान को लेकर बैठक करतीं मेयर अनिता ममगाईं व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आस्था के महाकुंभ में देवडोलियों का ऋषिकेश आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान लोक संस्कृति के रंगों से देवभूमि सराबोर रहेगी। शुक्रवार की दोपहर महाकुंभ में देवडोलियों के आगमन पर उक्त आयोजन को भव्य रूप देने के लिए अनिता अनिता ममगाई ने श्री देवभूमि लोकसंस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक ली।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी 23 अप्रैल को गढ़वाल एवं कुमाऊं सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आने वाली देवडोलियों के नगर आगमन और 24 अप्रैल को नगर भ्रमण कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। समिति की संरक्षक व मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट पर देव डोलियां कुंभ स्नान के लिए एकत्रित होंगी। ऋषिकेश से ही शोभायात्रा के जरिए देव डोलियां हरिद्वार को प्रस्थान करेंगी। कुंभ महापर्व में उत्तराखंड सहित भारत के सुदूर क्षेत्र हिमाचल, असम, मुंबई आदि स्थानों से देवडोलियां स्नान के लिए हरिद्वार पधारती हैं, जिसकी व्यवस्था शासन-प्रशासन द्वारा की जाती रही है। इस दौरान तीर्थनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस वृृहद धार्मिक उत्सव में शहर की तमाम धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत , उपाध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, संयोजक संजय शास्त्र, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें