फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीएम की घोषणा के बाद भी मिनी स्टेडियम को निदेशालय की स्वीकृति का इंतजार

Thu, 22 Oct 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की घोषणा के बाद भी मिनी स्टेडियम को निदेशालय की स्वीकृति का इंतजार
विज्ञापन

- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 9 मई को की थी घोषणा, 24 जुलाई को पूरा हुआ स्थलीय सर्वे
- स्टेडियम बनने से यमकेश्वर विधानसभा को मिलेगी बेहतर खेल सुविधा
- यमकेश्वर विधानसभा का पहला मिनी स्टेडियम बनने से युवाओं को मिलेंगी खेल सुविधाएं, जुलाई में हो चुका है स्थलीय सर्वे
यमकेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बावजूद गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी में मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। युवा कल्याण विभाग जुलाई में स्थलीय सर्वे पूरा कर चुका है, लेकिन निदेशालय से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण योजना लंबित है। इससे क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 मई को अपने पैतृक गांव पंचूर में तीन रात्रि और चार दिन का प्रवास किया था। इस दौरान 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी का निरीक्षण किया था। इसी दौरान सीएम धामी ने महाविद्यालय के मौजूदा खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। महाविद्यालय पंचूर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग ने 24 जुलाई को स्थल का सर्वे कराया। इसमें स्टेडियम के लिए 120 गुणा 80 मीटर भूमि की आवश्यकता बताई गई। परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, हालांकि कुछ हिस्सों में पहाड़ी कटिंग और समतलीकरण करना होगा। अब निदेशालय की स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
यमकेश्वर का पहला मिनी स्टेडियम होगा
स्टेडियम बनने से यमकेश्वर विधानसभा में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। यहां विकासखंड और विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ एथलेटिक्स ट्रैक और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से जल्द स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल मिनी स्टेडियम के लिए जुलाई माह में एक फर्म की ओर से स्थलीय सर्वे कराया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में पर्याप्त भूमि उपलब्ध पाई गई। मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। - पूनम मिश्रा, क्ष्रेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, यमकेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें