फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट मार्ग पर खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने पहुंचे विभागीय कर्मी

Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश मुख्य मार्ग से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे फोर लेन मार्ग पर हफ्तों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने संबधित विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद खराब पड़ी लाइटों को ठीक किया गया। ऋषिकेश मुख्य मार्ग से लेकर एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास तक करीब एक किलोमीटर लंबे फोर लेन मार्ग पर दोनों तरफ करीब सौ से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। लेकिन कई हफ्तों से सभी लाइटें बंद पड़ी हुई थी। जिस कारण हवाई पैसेंजर और आसपास के गांवों के दूसरे लोग अंधेरे के बीच से आवाजाही कर रहे थे। एयरपोर्ट मार्ग थानो वन रेंज के घने जंगल से होकर गुजरता है। जिसमें हाथी, गुलदार, बाघ और दूसरे वन्य जीव आवाजाही करते हैं। कई हवाई पैसेंजर एयरपोर्ट से ऋषिकेश मुख्य मार्ग तक पैदल ही आवाजाही करते हैं। वहीं स्थानीय लोगों को भी बरसाती सीजन में अंधेरे के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बीते सात सितंबर को संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेकर सोमवार को नामित सलाहकार समिति सदस्य ईश्वर रौथाण ने एयरपोर्ट बैठक में इस मामले को उठाया गया था। मंगलवार को नगर निगम देहरादून द्वारा स्टीम्यूलस कंपनी के लोगों को मौके पर लाइटें ठीक करने के लिए भेजा गया। कर्मियों ने बताया कि एयरपोर्ट मार्ग पर सौ से अधिक लाइटों में से पचास लाइटों को ठीक किया जा रहा है। या बदला जा रहा है। समिति सदस्य और सभासद ईश्वर रौथाण ने अमर उजाला को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें