फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जाखन नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घमंडपुर-अठूरवाला के बीच आवाजाही करने में होती है दिक्कत
विज्ञापन




रानीपोखरी के घमंडपुर गांव और विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के बीच जाखन नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि बरसात में जाखन नदी उफना जाती है। ऐसे में पुल नहीं होने से घमंडपुर-अठूरवाला के बीच आवाजाही करने के लिए चार किमी की जगह 12 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे बड़ी समस्या लालटप्पर इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले, एयरपोर्ट और हिमालयन अस्पताल के कर्मियों को करनी पड़ती है।
विज्ञापन




कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि लोग लंबे समय से घमंडपुर और अठूरवाला के बीच जाखन नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान शमशेर सिंह पुंडीर, राजपाल कृषाली, अजय रावत, धूम सिंह रावत,जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, नितिन, आशीष मुकेश, संगीता देवी, पिंकी पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें