फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आवारा पशुओं को हटाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त का को ज्ञापन देकर जल्द पशुओं को गोशाला में शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र के सड़कों पर लावारिस पशु घूम रहे हैं। जिसे आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर गलियों में लावारिस कुत्ते भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों ने भी उत्पात मचा रखा है। लावारिस पशुओं हमले में पूर्व में कई लोग जान गंवा चुके हैं।

जयेंद्र रमोला ने कहा कि निगम बोर्ड बैठक में पहले ही यह प्रस्ताव पास है कि नगर निगम की ओर से लावारिस पशुओं से अनुबंधित संस्थाओं की गोशाला में भेजा जाएगा। लेकिन निगम प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली की वजह से पशु गोशाला में शिफ्ट नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि अगर जल्द ही सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को गोशाला में शिफ्ट नहीं किया गया तो कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, सुधीर राय, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार, पुष्पा मिश्रा, इमरान शैफी, शकुंतला शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, मनीष जाटव, श्याम, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें