फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाउस टैक्स में छूट के लिए प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस टैक्स में छूट न देने से आक्रोशित नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के लोगों ने निकाय कार्यालय में प्रदर्शन कर तालेबंदी की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कोविड काल के दौरान लोगों को हाउस टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव पारित होने के बाद भी निकाय प्रशासन की ओर से इसे अनदेखा किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कोविड काल के दौरान निकाय प्रशासन की ओर से टोल टैक्स में छूट दे दी गई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को निकाय की ओर से छूट दी गई थी। लेकिन निकाय की ओर से कोविड काल के करीब 266 लोगों को हाउस टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटे तक कार्यालय के बाहर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में सभासद जितेंद्र धाकड़, विकास भंडारी, नवनीत राजपूत, त्रिवेंद्र नेगी, जीतू अवस्थी, मनीष राजपूत, शुभम सिंघल आदि शामिल रहे।

-



कोट

प्रदर्शनकारियों को करीब डेढ़ माह का समय दिया गया है। निकाय की ओर से प्रक्रिया कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें