फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2016 02:06 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े ब्लॉक के तमाम शिक्षकों ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर 17 सूत्रीय मांगों उठाया। कहा कि सरकार और विभाग को प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर डोईवाला कमेटी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्याकलय पर एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। 17 सूत्रीय मांगों को समर्थन करते हुए कार्यालय के सामने धरना दिया। धरनास्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षकों की अनदेखी कर रहा है।

कहा कि समस्याओं का निदान नही होने से रोष बढ़ने लगा है। डोईवाला अध्यक्ष पार्वती जोशी और मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की मांगें हैं और उनका समय पर निदान होना चाहिए। कहा कि यदि विभाग और शासन ने समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षकों ने बीईओ डोईवाला के माध्यम से उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पृथक से संचालन करने, वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षको का राज्य कर्मचारियों की तरह एसीपी का लाभ देने समेत 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शिक्षा महानिदेशक को भेजा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में जगदेश्वरी भंडारी, किरण रावत, हरेंद्र रावत, देवेश डोभाल, सतीश कपरूवाण, विपिन चौहान, सिद्धार्थ शर्मा, विजय लक्ष्मी, अनूप भट्ट, अजय पाल, नीलम आदि तमाम प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें