फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गांव के भीतर बाहरी वाहनों का प्रवेश रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खैरीकलां के लोगों ने गांव के आंतरिक मार्गों पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि श्यामपुर फाटक पर जाम लगने पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन खैरीकलां, गढी, भटटोवाला और गुमानीवाला में प्रवेश कर जाते हैं। गांव की सड़क छोटी हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन




रविवार को स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी रांगड के नेतृत्व में रायवाला थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने आईपीएस प्रशिक्षु एवं रायवाला थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपते कहा कि गांव की सड़कों पर भी जाम लग रहा है। ग्रामीणों ने तीन पानी अंडरपास, खैरीकलां, खैरीखुर्द और नेपाली फार्म में बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी वाहनों का गांव में प्रवेश करने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप तड़ियाल, अमित राणा, हरमीत कौर, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सागर गुंसाई, संदीप तड़ियाल, राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें