फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की प्रतिमा बदलने की मांग, काटा हंगामा

विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की खंडित प्रतिमा की जगह नई मारबल की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। उसके बाद नगर निगम में बैठक हुई। जिसमें सोमवार को प्रतिमा खरीदने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक से असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित कर दी थी। इसके बाद लोगों ने नगर निगम से जल्द ही मारबल की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। नगर निगम की ओर से अनुसूचित जाति के पांच लोगों की एक समिति बनाई गई थी। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी नगर निगम की ओर से बाबा साहेब की नई प्रतिमा न लगाने से कुछ स्थानीय लोगों ने बुधवार को आंबेडकर चौक पर विरोध किया, लोगों का कहना था कि यदि नगर निगम बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने में देरी कर रहा है तो स्थानीय लोग स्वयं के पैसे से दूसरी प्रतिमा खरीदकर स्थापित करवा देंगे।
पुलिस अधिकारी और नगर निगम के सहायक अभियंता भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद नगर निगम में अनुसूचित समाज के लोगों की बैठक हुई। सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण ने बताया कि समिति के चार सदस्य ही यहां हैं, एक सदस्य बाहर हैं। उनके आने पर सोमवार को बाबा साहेब की मारबल की प्रतिमा खरीदी जाएगी। जल्द ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें